"गंगा अब माई नहीं, कमाई हो गई ": गंगा में इफ्तार पार्टी पर भड़के शंकरचार्य.

वाराणसी में गंगा में इफ्तार पार्टी के दौरान चिकन बिरयानी परोसने और कथित तौर पर हड्डियां फेंकने के विवाद पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। शंकराचार्य ने कहा कि जब गंगा माई को कमाई का साधन बना दिया गया है तो फिर ऐसा ही होगा।


उन्होंने कहा कि गंगा में क्रूज चलाकर कमाई हो रही है। उसी से ये खेल शुरू हो गया है. शंकराचार्य ने कहा कि "कोई मांस मदिरा का सेवन कर रहा है और कोई गंगा में क्रूज चलाकर तैरते हुए होटल चला रहा है, उसमें लोगों को रुका रहा है, उसमें भी अनाचार हो रहा है. उन्होंने सवाल किया कि क्या गंगा जी में होटल के कमरे बनाकर उसमें नाव चलाना सही है? क्या उसमें लोगों को रहकर अपवित्रता करने की छूट देनी चाहिए?"






You May Also Like

error: Content is protected !!