घर के आंगन में गौमांस काटते पकड़ा गया आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर. बिलासपुर पुलिस ने गौमांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी सुरेश कुमार को उसके घर से दबोचा गया. मौके से करीब 7 किलो गौमांस जब्त किया गया है. पूरा मामला बेलगहना चौकी पुलिस का है. जानकारी के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी सुरेश कुमार सोनवानी के घर पहुंची. इस दौरान आरोपी को घर के आंगन में मांस काटते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. पूछताछ में आरोपी ने गौ मांस रखने की बात कबूली. आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी को कोर्ट पेश करने की तैयारी है.



बता दें कि बिलासपुर पुलिस लगातार गौ मांस मामलों में कार्रवाई कर रही है. हाल ही में बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर मां-बेटी को गोमांस के साथ पकड़ा है. दोनों ट्रॉली बैग में मांस छिपाकर अपने घर ले जा रही थीं. शुरूआती जानकारी में वह रायपुर से ट्रेन में बिलासपुर पहुंचना सामने आया है. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपिया लगभग सूटकेस में लगभग 10 किलो से अधिक गौमांस भरकर ला रही थीं. जानकारी मिलते ही कुछ गौसेवक भी थाने के बाहर एकत्रित हो गए, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई. तोरवा थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गौमांस कहां से लाया गया था और इसका उद्देश्य क्या था.





You May Also Like

error: Content is protected !!