Gen Z के लिए मोदी सरकार का बड़ा कदम: सरकारी बैंक होंगे ‘कूल’, निर्मला सीतारमण ने दिए खास निर्देश

Finance Minister Nirmala Sitharaman Advises Banks To Attract Gen Z: पेपर लीक पर जेन-जी (युवा) के व्यापक प्रदर्शन ने मोदी सरकार को अंदर तक हिला दिया है। मोदी सरकार जेन-जी को आकर्षित करने के लिए कई निर्णय लिए। अब मोदी सरकार ने बैंकों को Gen Z के प्रति फ्लेक्सिबल (लचीलापन) होने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने युवाओं और Gen Z के बीच अपनी छवि बदलने बैंकों 2 अक्टूबर से Banking for Youth Campaign शुरू करने का सुझाव दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकारी बैंकों को Gen Z के लिए कूल बनने की सलाह दी है।

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकारी बैंक यानी पब्लिक सेक्टर बैंक (PSB) अपनी पुरानी और गंभीर छवि से बाहर निकलें और युवाओं, खासकर Gen Z के लिए ज्यादा अट्रैक्टिव और कूल बनें। उन्होंने सरकारी बैंकों को युवाओं से सीधे बात करने की नसीहत दी है।


A focused campaign is something which is required in banking for the youth.
India has one of the world's youngest populations. Our young people will increasingly shape the country's patterns of consumption, savings, investment, entrepreneurship and wealth creation.
Banking is… pic.twitter.com/NOB8P8iTTx
— Nirmala Sitharaman Office (@nsitharamanoffc) August 18, 2026

दो दिवसीय PSB कॉन्फ्लुएंस 2026 के आखिरी दिन सीतारमण ने कहा कि हाल ही में जिन युवाओं से उन्होंने बात की, उनमें से कई ने प्राइवेट बैंकों को अपनी पहली पसंद बताया। इसकी एक बड़ी वजह यह थी कि युवाओं को प्राइवेट बैंक ज्यादा ‘कूल’ लगते हैं। वित्त मंत्री ने सरकारी बैंकों से पूछा कि आखिर उनकी छवि ऐसी क्यों नहीं है और इसमें क्या बदलाव किया जा सकता है।

Union Finance Minister Nirmala Sitharaman said that public sector banks will launch a month-long campaign called Banking for Youth from October 2nd. @nsitharaman noted that the campaign will focus on engaging the youth and navigate their financial journey. The campaign will… pic.twitter.com/iP4bsb3dZA
— All India Radio News (@airnewsalerts) August 18, 2026

युवाओं को मिल सकते हैं ये फायदे

सीतारमण ने बैंक शाखाओं में Yuva Kiosk और Yuva Banking Mitra जैसे खास काउंटर बनाने का सुझाव भी दिया। यहां युवा अपनी बैंकिंग और वित्तीय जरूरतों को आसानी से समझ सकेंगे। सरकारी बैंक युवाओं को क्रेडिट स्कोर, लोन और सरकारी क्रेडिट योजनाओं की जानकारी भी दे सकते हैं। सीतारमण का लक्ष्य है कि सरकारी बैंक युवाओं के पहले बैंक अकाउंट, पहली सैलरी, पढ़ाई, बिजनेस और पहले निवेश तक उनके भरोसेमंद साथी बनें। बैंक युवाओं को आकर्षित करने के लिए ऑनलाइन कोर्स, स्किल ट्रेनिंग, फिटनेस और योग सेंटर के कूपन और मानसिक  स्वास्थ्य से जुड़े प्लेटफॉर्म के फायदे भी दे सकते हैं।


2 अक्टूबर से शुरू होगा अभियान

सीतारमण ने सरकारी बैंकों को 2 अक्टूबर से एक महीने का बैंकिंग फॉर यूथ अभियान शुरू करने का सुझाव दिया है। इसमें 16 साल और उससे ज्यादा उम्र के युवाओं को बैंकिंग से जोड़ने पर फोकस किया जाएगा। मकसद सिर्फ बैंक अकाउंट खुलवाना नहीं, बल्कि कॉलेज से लेकर नौकरी और आगे के करियर तक युवाओं के साथ बैंक का रिश्ता बनाए रखना है। इस अभियान को सिर्फ बैंक शाखाओं तक सीमित नहीं रखने की सलाह दी गई है। बैंक कॉलेजों, यूनिवर्सिटी, स्किल डेवलपमेंट सेंटर और दूसरे संस्थानों में जाकर युवाओं से सीधे जुड़ सकते हैं।


You May Also Like

error: Content is protected !!