रायपुर। राजधानी रायपुर में आज दो अलग-अलग जगहों पर आगजनी की घटना हुई है। पहली घटना सरोरा के बजरंग नगर स्थित स्टील क्राफ्ट फर्नीचर (गद्दा-अलमारी) फैक्ट्री की है, जहां वेल्डिंग कार्य के दौरान अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग लगते ही फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई।

इन्हें भी पढ़ें:
अनियंत्रित होकर पलटी कार, 3 की मौत, दो घायल..
आग लगने की वजह से फैक्ट्री के अंदर कई लेबरों के फंसे होने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गई है। यह पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र का है।
इलेक्ट्रिक वाहन में लगी आग

दूसरी घटना पचपेड़ी नाका इलाके की है, जहां एक इलेक्ट्रिक वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग लगने की वजह से इलाके में ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है।




