डॉक्टर पाण्डेय को निर्विरोध नवयुवक कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के महिला विंग का अध्यक्ष चुना गया.

बिलासपुर. नवयुवक कान्यकुब्ज समाज विकास समिति के लिए अच्छी खबर आई है। महिला विंग व समाज के वरिस्टजनों की सर्वसम्मति से शहर की जानी पहचानी और कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का गौरव डॉक्टर आरती पाण्डेय को महिला टीम का अध्यक्ष चुना गया है। रविवार को इमलीपारा स्थित कान्यकुब्ज भवन में आयोजित बैठक में डॉक्टर पाण्डेय को समाज की महिला टीम के अध्यक्ष की कुर्सी सौपने महिला और पुरुष वर्ग ने एक स्वर में हामी भरी और निर्विरोध उन्हें अध्यक्ष चुन लिया गया है।

नवयुवक कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज विकास समिति में बीते दिनों ही समाज में पुरूष वर्ग का चुनाव संपन्न हुआ। अब बारी थी महिला कार्यकारिणी की बागडोर संभालने की,इसके लिए कई नामों पर विचार चल रहा था वही चुनाव प्रक्रिया का मूड भी समाज के वरिस्टजन बना रहे थे। लेकिन अंतिम निर्णय में सभी ने डॉक्टर आरती पाण्डेय के नाम के प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगाई और उनको निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया है। जिसके बाद उन्हें कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज हर वर्ग शुभकामनाएं प्रेषित कर रहा है तो वही डॉक्टर पाण्डेय ने सभी का आभार व्यक्त कर कहा कि समाज के वरिस्टजनों द्वारा दिए गए दायित्व का वह बखूबी निर्वहन करने की पूरी कोशिश करेंगी।

समाज का गौरव. डॉक्टर पाण्डेय

कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज का गौरव कहे जाने वाली डॉक्टर आरती पाण्डेय किसी परिचय की मोहताज नहीं है एक कुशल ग्रहणी के साथ वह सिम्स से लेकर कान्यकुब्ज समाज नही बल्कि हर वर्ग की मदद के लिए सदैव आगे रहती है। कोविड कॉल में उनके कामकाज को भूला नही जा सकता अपनी इसी बेहतरी के बूते के दम पर डॉक्टर पाण्डेय ने लोगो के बीच एक अलग जगह बनाई है। मालूम हो कि पिछले दिनों प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के हाथों डॉक्टर आरती पाण्डेय का सम्मान किया गया था।

You May Also Like