दिनदहाड़े कारोबारी पर हमला, कार का कांच तोड़कर बदमाशों ने लूटी सोने की चेन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है, जहां हमलावरों ने एक कारोबारी पर हमला कर दिया और सोने की चेन लूट लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।


पढ़िए पूरी खबर

यह पूरा मामला न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि लालपुर ब्रिज के नीचे कुछ लोगों ने पहले कार पर पत्थर मारकर पीछे का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद कार से उतरते ही कारोबारी पर डंडा, सरिया और हथौड़े से हमला किया गया।

 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इतना ही नहीं बीच-बचाव करने आए साथियों से भी उन्होंने मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान कारोबारी की सोने की चेन भी लूट ली। इस मारपीट का वीडियो सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।





You May Also Like

error: Content is protected !!