महिलाओं को जागरूक करने की प्रतिभा बनी एएसपी पाण्डेय को सीएम बघेल ने किया सम्मानित.

मुंगेली. महिलाओ को जागरूक करने एवं महिला आयोग के कार्यो में सहयोग के लिए बिलासपुर रेंज के मुंगेली जिले की एएसपी एसपी प्रतिभा पाण्डेय को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सम्मानित किया गया। बिलासपुर रेंज में आयोजित हयूमन ट्रेफिकिंग पर कार्यशाला में प्रतिभा पाण्डेय द्वारा दी गई व्यापक जानकारी एवं उनकी स्पीच पर महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक सहित सभी ने सराहा था।

एडिशनल एसपी प्रतिभा पाण्डेय का मुख्यंमत्री के हाथो सम्मानित होने से पुलिस विभाग भी गौरवान्वित महसूस कर रहा है वही श्रीमती पाण्डेय को जिले के पुलिस अधिकारियो ने बधाई दी है।

इसलिए मिला सम्मान.

मालूम हो कि जिले में बालिकाओ के अपहरण सहित महिला संबंधी अपराधों के साथ ही महिला जागरूकता उडान सहित विभिन्न कार्यक्रम उनके निर्देशन में कुशलता से संचालित हो रहे हैं। जिससे कई मामले में जिला पुलिस का प्रदेश में उल्लेखनीय स्थान हैंहाल ही में मुंगेली दौरे पर आईजी ने भी जिला पुलिस के कार्यो का सराहा था।

अफसरों और महिला आयोग का जताया आभार.

एडिशनल एसपी प्रतिभा पाण्डेय ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो के मार्गदर्शन में वे बेहतर कार्य कर पाती है उन्होने सम्मान के लिए महिला आयोग का आभार जताया।

You May Also Like