चर्चा में हॉटल शिवा इन में रेड कार्रवाई, सीएसपी सिंह ने हुक्के बाजों का राज खोला लेकिन हॉटल मालिक का नाम हुक्का के धुएं में उड़ा.

• बोदरी में हॉटल शिवा इन में पुलिस की छापामार कार्रवाई.. सालों से संचालित हुक्का बार में पहुंची पुलिस, होटल का मैनेजर गिरफ्तार..


बिलासपुर. एसएसपी रजनेश सिंह (डीआईजी) के निर्देश के बाद सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह और दूसरे थानो के पुलिस स्टॉफ के साथ रायपुर रोड़ स्थित हॉटल शिवा इन में हुए रेड कार्रवाई की चर्चा सोमवार को दिनभर चर्चा का विषय बनी रही। चकरभाठा पुलिस की नाक के नीचे अवैध रूप से हुक्का का धुआं उड़ता रहा और बाजू के थानेदार समेत किसी स्टॉफ को हुक्का के फ्लेवर की गंध तक नहीं आई इधर इस मामले में पुलिस ने हुक्का का संचालक कर रहे युवक को तो धर लिया लेकिन हॉटल के मालिक का नाम सामने नहीं लाना सवालों के घेरे में आ गया है।


एसएसपी सिंह के पॉइंट पर सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह ने हॉटल शिवा इन के उस राज को खोल दिया जिसे हुक्का प्रेमी ही जानते थे। बड़ी प्लानिंग से माननीयों की आवाजाही वाले रोड़ और चकरभाठा की नाक के नीचे चल रहे अवैध हुक्का बार से सीएसपी की टीम ने 25 हुक्का पॉट बरामद किया है। आज इस रेड कार्रवाई की चर्चा दिनभर चलती रही और सवाल उठ रहे कि आखिर पुलिस में हॉटल शिवा इन के मालिक का नाम सामने न लाकर जीएम को बलि का बकरा क्यों बना दिया?



एक नजर पूरे मामले पर.


थाना चकरभाठा क्षेत्र में स्थित हॉटल शिवा इन में पुलिस ने बीती रात छापेमार कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित हुक्का बार को बंद कराया और 25 हुक्का पॉट बरामद किया। जानकारी के मुताबिक हॉटल शिवा इन में पिछले कई सालों से हुक्के का अवैध कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा था, हॉटल की चौथी मंजिल में आयोजित होने वाले इस कारोबार को संचालित करने के लिए पूरा मास्टर प्लान तैयार किया गया था, विश्वसनीय सूत्रों की माने तो हॉटल में लगा लिफ्ट तीसरी मंजिल तक ही जाता था। चौथी मंजिल पर जाने के लिए सीढ़ियों का उपयोग करना होता है और आने जाने वालों पर निगरानी रखने के लिए बकायदा सीसीटीवी कैमरे से निगरानी किया जाता रहा। बताया जाता है कि, पूर्व सरकार के दौरान हॉटल शिवा इन में अवैध रूप से बार का संचालन भी किया जाता था, जिसे लेकर कई बार शिकायतों का दौर भी चला। हालांकि बीती रात हुई सीएसपी की कार्रवाई के बाद चकरभाठा पुलिस ने हॉटल के जीएम सिद्धार्थ गुप्ता को आरोपी बना कर उसके पास से 12 नग हुक्का पांट कोयला कोको जेल 06 पैकेट 12 नग स्टेड 12 नग चिलम 12 नग पाइप 12 नग कोल 1नग हिटर तीन नग प्लस्टिक डिब्बे में अलग - अलग सिगरेट तम्बाकू युक्त फ्लेवर एवं नगदी रकम 5,000 रुपये कुल जुमला 55,000 रुपये जप्त किया है।





You May Also Like

error: Content is protected !!