बिलासपुर

बिलासपुर ‌ ‌ ‌। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद की दौड़ में एक दर्जन से अधिक दावेदार के नाम सामने आ रहे हैं। ओबीसी तथा ब्राह्मण समाज वर्ग से कांग्रेस शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। अध्यक्ष बनने की दौड़ में दिग्गज नेताओं के नाम सामने आए हैं। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक नाम ब्राह्मण समाज से सामने आ रहे हैं। जयपुर महापौर तथा पूर्व सभापति रामशरण यादव शेख नजीरुद्दीन, का नाम शहर कांग्रेस कमेटी में अध्यक्ष पद के लिए चर्चा में है। कांग्रेस में बैठकों का दौर भी चल रहा है। केंद्रीय पर्यवेक्षक के आने के पहले अध्यक्ष पद के दावेदार अपनी-अपनी रणनीति बना रहे हैं। अमर समाज से अध्यक्ष पद के लिए  शिवा मिश्रा, राजेश शुक्ला, सुधांशु मिश्रा महेश दुबे मनोज शर्मा पुष्पेंद्र मिश्रा , अरविंद शुक्ला, तथा ओबीसी वर्ग से शैलेंद्र जायसवाल, विनोद साहू, पूर्व महापौर रामशरण यादव सभापति शेखर नजीरुद्दीन का नाम भी शामिल हैं। और इन दोनों की प्रबल दावेदारी भी है। वही सूरज मरकाम ,नरेंद्र बोलर के नाम की भी चर्चा है। शांति जिला कांग्रेसकमेटी में अध्यक्ष पद के लिए आशीष सिंह ठाकुर, विनोद साहू, राजेंद्र साहू, संजू मक्कड़ ,महेंद्र गंगोत्री, बालक राम कौशिक ,प्रमोद नायक के नाम के नाम की चर्चा है। इसके अलावा पूर्व विधायक भी शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष में नाम सामने आया है। वर्तमान में दोनों जिला शहर कांग्रेस कमेटी के दोनों अध्यक्ष भी फिर से अध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल है। लेकिन इस बार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बिहार एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए जो मापदंड निर्धारित किए हैं उसमें नए चेहरे को ही अध्यक्ष पद की ताजपोशी की जाएगी। 10 अक्टूबर को केंद्रीय पर्यवेक्षक बिलासपुर आ रहे हैं तीन दिनों तक वह यहां रहेंगे। ब्लॉक में पहुंचकर कार्यकर्ता हूं तथा संगठन पदाधिकारी से चर्चा करेंगे। केंद्रीय पर्यवेक्षक की रिपोर्ट के बादही अध्यक्ष पद के लिए फैसला होगा। दीपावली के बाद पूरे प्रदेश में संगठन में फेर बादल होने की संभावना है। 20 अक्टूबरतक परीक्षक अपनी रिपोर्ट अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को सौंप देंगे। फिर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बड़े नेताओं से रायकुमारी करने के बाद जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का ऐलान होगा।





You May Also Like

error: Content is protected !!