बिहार

10 सर्कुलर रोड आवास से जुड़ी ये कहानी काफी दिलचस्प है। प्रतिष्ठित पत्रकार अरुण सिन्हा ने अपनी किताब ( नीतीश कुमार और उभरता बिहार) में इसका जिक्र किया है। 2010 के विधानसभा चुनाव में राबड़ी देवी दोनों निर्वाचन क्षेत्रों (राघोपुर और सोनपुर) में चुनाव हार गई थीं। उस समय वे 10, सर्कुलर रोड आवास में ही रहती थीं। लेकिन राबड़ी देवी के चुनाव हारने के बाद उनको ये बंगला खाली करना था। उस समय पूर्व मुख्यमंत्रियों के लिए आजीवन सरकारी आवास देने का नियम नहीं था।


2010 की बात है। अरुण कुमार सिन्हा लिखते हैं, 'ये बात बहुत कम लोगों को पता है कि उस समय लालू यादव नीतीश कुमार से एक ऐसा कानून बनाने का आग्रह कर रहे थे, जिसके माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्रियों को जीवन भर के लिए सरकारी आवास की सुविधा मिल जाए जैसे कि पूर्व प्रधानमंत्रियों को मिलता है। लालू यादव अक्सर नीतीश कुमार को फोन मिलाते और कहते, ऐ भाई नीतीश! कृपया ये काम जल्दी से जल्दी करो।'


#NitishKumar #LaluYadav #Bihar





You May Also Like

error: Content is protected !!