भालुओं का आतंक जारी: घर का मेन गेट पार करते CCTV में कैद हुए भालू, लोगों में दहशत

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में इन दिनों भालुओं के आतंक से लोग दहशत में है। ताजा मामला अलबेलापारा वार्ड से सामने आया है, जहां दो भालू घर में घुसकर बाहर जाते हुए सीसीटीवी में कैद हो गए।

सामने आया भालुओं का वीडियो

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि दो भालू घर का मेन गेट पार करते हैं, जिन्हें कुत्तों का झुंड घेर लेता है। इसके बाद दोनों दुम दबाकर भाग जाते हैं।

 

भालुओं के आतंक से दहशत में लोग

बताया जा रहा है कि अलबेलापारा वार्ड में रोजाना भालू पहुंच रहे हैं और तोड़फोड़ करके उत्पात मचा रहे हैं। रिहायशी इलाकों में लगातार सक्रिय भालुओं के आतंक से लोग दहशत में हैंभालू के हमले में दो ग्रामीणों की मौत

नरहरपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत मरकाटोला–लारगांव क्षेत्र में 5 अगस्त को भालू के हमले की घटना सामने आई थी। हमले में दो ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।






You May Also Like

error: Content is protected !!