बदलते बस्तर की नई तस्वीर: कलेक्टर-CEO पहुंचे पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में, स्वास्थ्य और शिक्षा को मिली नई सौगातें

सुकमा। कलेक्टर अमित कुमार और जिला सीईओ मुकुन्द ठाकुर ने शुक्रवार को कोंटा विकासखंड के धुर नक्सल प्रभावित रहे और पहुंचविहीन गांवों भेज्जी, मैलापुर, दंतेशपुरम, बुर्कलंका, गछनपल्ली, बोदराजपदर और डब्बाकोंटा का ऐतिहासिक दौरा किया। सालों से मुख्यधारा से कटे इन गांवों के उबड़-खाबड़ और पथरीले रास्तों पर जब अधिकारियों का काफिला मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकला, तो यह सिर्फ एक निरीक्षण नहीं, बल्कि ग्रामीणों के मन में प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति अटूट विश्वास जगाने का सफर बन गया। आजादी के बाद पहली बार किसी कलेक्टर को अपने बीच पाकर ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे।







You May Also Like

error: Content is protected !!