बेहतर काम का मिला अटल को इनाम,राज्य पर्यटन मंडल की मिली अहम जिम्मेदारी..

बिलासपुर. प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव को लंबे समय के बाद भूपेश सरकार द्वारा उनके बेहतर कामों के बदले में सत्ता में हिस्सेदारी दी है। श्री श्रीवास्तव को राज्य पर्यटन मंडल अध्यक्ष पद से नवाजा है। इस ताजपोशी से अटल खेमे का संगठन के साथ ही सत्ता में भी दबदबा बढ़ गया है। इसे लेकर अटल समर्थकों में गजब का उत्साह है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने आज निगम, मंडल आयोग और बोर्ड में नियुक्ति के लिए आदेश जारी कर दिया है. यह तीसरी सूची है जिसमें पर्यटन मंडल, माटीकला बोर्ड, क्रेडा, मछुवा कल्याण बोर्ड के अलावा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में नियुक्त किये गए अध्यक्ष और सदस्यों के नाम शामिल हैं। शुक्रवार को जारी तीसरी सूची में बिलासपुर जिले से अटल श्रीवास्तव को राज्य पर्यटन मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीँ आर.एन. वर्मा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य बनाये गए हैं। इस लिस्ट में 21 कांग्रेस नेताओं को सदस्य और पदाधिकारी बनने का मौका मिला है। इससे पहले गुरुवार की रात जारी की गई लिस्ट में कांग्रेस के 91 नेताओं के नाम शामिल रहे जिनमें से बिलासपुर से सिर्फ दो नाम शामिल थे।

You May Also Like