अनुभव की सफलता: आईजी रामगोपाल गर्ग ने डीएसपी विवेक शर्मा की थपथपाई पीठ, तकनीकी कौशल को सराहा.

• अनुभव ऐप को अमलीजामा पहनाने डीएसपी शर्मा के काम काज से गदगद हुए आईजी गर्ग.


बिलासपुर. रेंज पुलिस द्वारा हाल ही में लॉन्च की गई “अनुभव” फीडबैक प्रणाली की सफलता और इसके सटीक तकनीकी क्रियान्वयन को लेकर पुलिस महानिरीक्षक (IG) रामगोपाल गर्ग ने प्रसन्नता व्यक्त की है। आईजी ने इस पूरी परियोजना को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डीएसपी विवेक शर्मा की विशेष रूप से पीठ थपथपाई और उनके कार्य की सराहना की।



तकनीकी नवाचार और कड़ी मेहनत.


“अनुभव” ऐप और क्यूआर कोड आधारित फीडबैक सिस्टम को तैयार करने और इसे रेंज के सभी थानों में लागू करने की जिम्मेदारी आईजी ऑफिस मे पदस्थ डीएसपी विवेक शर्मा को सौंपी गई थी। उन्होंने बहुत ही कम समय में न केवल इस सिस्टम का खाका तैयार किया, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया कि यह जनता के लिए सरल और अधिकारियों के लिए पारदर्शी हो। कार्यक्रम के दौरान आईजी ने सार्वजनिक रूप से डीएसपी विवेक शर्मा की कार्यकुशलता का जिक्र किया।


https://youtu.be/UfosMI3uaok?si=e9Du_3hcwu5zTx-L


आईजी ने दी शाबाशी.


आईजी रामगोपाल गर्ग ने कहा कि डिजिटल पुलिसिंग के इस दौर में युवा अधिकारियों का तकनीकी रूप से दक्ष होना पुलिस बल के लिए गौरव की बात है। डीएसपी विवेक शर्मा ने जिस समर्पण के साथ इस फीडबैक सिस्टम पर काम किया है, उससे पुलिस और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होगा। आईजी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें इसी तरह ऊर्जा के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।





You May Also Like

error: Content is protected !!