आयशा खान को 4 पुलिसकर्मी खींचकर वैन में ले गए, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताई पूरी घटना

बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर’ में अपने डांस से सभी के दिलों में जगह बना चुकी एक्ट्रेस आयशा खान (Ayesha Khan) को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. आयशा के मुताबिक पुलिस ने उन्हें लगभग दो घंटे हिरासत में रखा, उसके बाद छोड़ दिया है. जबकी वे सड़क पर शांति से खड़ी थीं और उन्होंने कोई प्रदर्शन नहीं किया था. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर जानकारी दी है कि वह पुलिस हिरासत से छूटने के बाद अपने भाई को बचाने जा रही हैं.

रिहा हुईं आयशा

बता दें कि आयशा खान (Ayesha Khan) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- ‘मैं छूट गई हूं. अपने भाई को रफी अहमद किदवई पुलिस स्टेशन से छुड़ाने जा रही हूं. हमें शहर के अलग-अलग हिस्सों में रखा गया था. यह सब तब हुआ जब मैंने कुछ नहीं किया था.’ इससे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था. इसमें देखा जा सकता था कि पुलिस उन्हें जबरदस्ती खींचातानी करके वैन में बिठा रही थी. आयशा के मुताबिक पुलिस उन्हें वर्ली पुलिस स्टेशन लेकर गई थी.



पुलिस ने आयशा खान को लिया हिरासत में

एक्ट्रेस आयशा खान (Ayesha Khan) ने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो शेयर किया है, इसमें उन्होंने कई सवाल पूछे हैं. उन्होंने लिखा ‘शांति से खड़े रहने की वजह से मुझे घसीटा गया और हिरासत में ले लिया गया. मैंने वहां मौजूद सभी पुलिस वालों से पूछा कि हमें हिरासत में क्यों लिया जा रहा है? लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. सड़क पर खड़े रहना कब से अपराध हो गया? आज मुझे जिंदगी की सबसे सुकून भरी नींद आएगी. मैंने सही बात के लिए आवाज उठाई. अभी भी पुलिस स्टेशन में वही सवाल पूछ रही हूं. मुझे हिरासत में क्यों लिया गया है? मैंने कौन सा कानून तोड़ा है? लोकतांत्रिक अधिकारों और उनकी सुरक्षा की बात तो छोड़ ही दीजिए, आप तो अपने ही नागरिकों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, किसलिए? मुझे उनमें से कुछ की आंखों में शर्म दिखती है मगर वे अपनी ड्यूटी से बंधे हैं. वे जानते हैं, हम जानते हैं कि क्या सही है और क्या गलत. मेरा रुख साफ है. हर जगह जवाबदेही की कमी है. मुझे अभी भी उम्मीद है कि हम एक बेहतर भविष्य देखेंगे.’

उर्फी जावेद ने आयशा का किया सपोर्ट

वहीं, अब इस मामले में उर्फी जावेद (Urfi Javed) भी आयशा खान (Ayesha Khan) के सपोर्ट में उतर आई हैं. उनका कहना है कि उसने कोई क्राइम नहीं किया. हर कोई सड़क पर खड़ा था. कोई कुछ नहीं कर रहा था.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि बुधवार को शाम को आयशा खान (Ayesha Khan) मुंबई के दादरी पहुंचीं थीं. वह छात्रों के विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बनना चाहती थीं. वह सड़क पर खड़ी थीं. एक पुलिस कर्मचारी ने उनसे कुछ बात की. इसके बाद उन्हें जबरदस्ती हिरासत में ले लिया. आयशा का कहना है कि उन्होंने पुलिस वालों से पूछा कि वह उनके साथ ऐसा क्यों कर रहे हैं? तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. पुलिस आयशा खान को वर्ली पुलिस स्टेशन लेकर गई. वहां दो घंटे रखने के बाद उन्हें रिहा कर दिया है.

आयशा खान का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें, तो आयशा खान (Ayesha Khan) ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी. उन्होंने साल 2020 में जूनियर आर्टिस्ट के रूप में अपना सफर शुरू किया था. उन्होंने ‘बालवीर रिटर्न्स’ से पहचान बनाई. हाल ही में वह फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ में डांस करते हुए नजर आईं. वह फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में नजर आईं.





You May Also Like

error: Content is protected !!