महिला बाल विकास कार्यक्रम अफसर खोखर ने दो भृत्यों को दिया प्रमोशन का तौहफा..

जांजगीर-चाम्पा. अविभाजित मध्यप्रदेश के कार्यकाल से महिला बाल विकास विभाग में भृत्य के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे गोवर्धन प्रसाद यादव और रामकुमार साहू के लिए एक अच्छी खबर आई। दोनो कर्मचारियों का सहायक ग्रेड 3 में प्रमोशन हो गया है। इस अवसर पर खुशी जाहिर कर प्रदेश के मुखिया, महिला बाल विकास मंत्री व कलेक्टर समेत महिला बाल विकास की जिला कार्यक्रम अधिकारी का आभार व्यक्त किया है।

एक सफरनामा..

गोवर्धन प्रसाद यादव एवं रामकुमार साहू भृत्य के पद पर कार्य करते हुए सहायक ग्रेड 03 के पद पर पदोन्नत किये गए।आज का अवसर गोवर्धन और रामकुमार के परिजनों के लिए भी किसी सपने के सच होने जैसा है
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग जांजगीर में अविभाजित मध्यप्रदेश के अविभाजित बिलासपुर जिले में रामकुमार साहू वर्ष 1996 को भृत्य पद पर नियुक्त हुए थे। तब जांजगीर का वर्तमान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास का कार्यालय परियोजना अधिकारी का कार्यालय हुआ करता था। तब से रामकुमार साहू 24 वर्षों से विभाग की अनवरत सेवा करते आ रहे हैं। वही गोवर्धन प्रसाद यादव भी वर्ष 2008 में जिला जांजगीर चॉम्पा में भृत्य के पद पर नियुक्त हुए थे और वो भी सफलता के 12 सोपान तय करते हुए इस मुकाम तक पहुंचे अब दोनों उसी विभाग में लिपिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सम्हालेंगे।

शासन की हर योजना को आगे बढ़ाने जिला कार्यक्रम अफसर खोखर लगा रही जोर..

मालूम हो कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल की सोच रीति और नीति समाज के अंतिम व्यक्ति तक उसका उचित और वैधानिक अधिकार पहुंचाने का काम कर रही है। महिला बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया की मंशा भी बिल्कुल मुख्यमंत्री की सोच की तरह ही साफ साफ है यह उनकी दूरगामी सोच भी है कि शिक्षित सरकारी कर्मचारी को उसका संवैधानिक और प्रशासकीय अधिकार निर्धारित समयावधि में मिले
शासन की इस सोच को अमलीजामा पहनाने का महती बीड़ा जांजगीर जिले की महिला बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर ने उठाया हुआ है जिसमें कलेक्टर यशवंत कुमार का कुशल नेतृत्व भी समाहित है इस पदोन्नति को समय सीमा में करने का कलेक्टर ने कुशल मार्गदर्शन किया है। जो अल्प समय में ही अपनी सहजता सरलता व सौम्यता से जनमानस के दिलों में बस चुके हैं।

You May Also Like