सीएम बघेल को अरविंद ने कहा हैप्पी बर्थडे टू यू, उपहार स्वरूप कांग्रेस की अगली सरकार बनाने किया वादा..

बिलासपुर. प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने राजधानी स्थित सीएम हाउस में श्री बघेल से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना के साथ अरविंद शुक्ला ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रही अलग अलग योजनाओं के लिए सीएम का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद शुक्ला सीएम हाउस पहुंचे उन्होंने सीएम को बधाई दी और उनसे आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्री शुक्ला ने संगठन विस्तार एवं उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर जानकारी दी साथ ही राजीव भवन के लिए प्रस्तावित जगह एवं शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर बधाई दी।उन्होंने सीएम से कहा कि राजीव भवन से ही अगला चुनाव लड़ प्रदेश में पुनः कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। मुख्यमंत्री गोधन योजना तथा युवाओं की भर्ती को लेकर आभार भी जताया और कहा है कि न्यायधानी के जन जन के नेता प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी संगठन को मजबूत बनाने में लगे हर बूथ पर सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

You May Also Like