कोरोना अपडेट- शहर और देहात में मिले 6 पॉजिटिव केस, जिले में 216 एक्टिव मरीज..

बिलासपुर. शहर के अलग अलग इलाकों के साथ देहात में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। स्वास्थ विभाग ने कोविड 19 से संक्रमित एक महिला समेत 5 पुरुषों का टेस्ट कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वही जिले में कुल 884 कोरोना के पॉजिटिव सैम्पल लिए गए हैं तो वही अबतक 500 से अधिक ठीक हो चुके हैं फिलहाल जिले में 216 एक्टिव मरीज है।

कोरोना काल मे पॉजिटिव मरीजों के मिलने की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है। सोमवार को शहर के महाराणा चौक और प्रियदर्शनी नगर समेत गतौरा में कोरोना पॉजिटिव केस आया है वही 1 महिला और 2 पुरूष भरनी में संक्रमित मिले है। इन सभी मरीजों की कोई भी ट्रेवल हिस्ट्री नही मिली है। वही जिले में अब भी 216 कोविड19 के एक्टिव केस जीवित हैं। जिले के स्वास्थ विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 884 कोरोना के पॉजिटिव सैम्पल लिया जा चुका हैं। इधर कोरोना से संक्रमित मरीजों की लगातार संख्या में इजाफा होता देख स्वास्थ विभाग इसकी रोकथाम के लिए आम जनता को भीड़ से दूरी बनाए रहने की सलाह दे रहा फिर भी एक्टिव केस बढ़ते ही जा रहे हैं।

You May Also Like