अनोखी पहल- हर घर हर जन तक मास्क पहुचाने इस रक्षाबंधन रायगढ़ पुलिस का ‘एक रक्षा सूत्र मास्क’ अभियान,1 लाख सुरक्षा कवर बाटने का रखा टारगेट..

रायगढ़. कोरोना काल मे इस रक्षा बंधन पर जिले की पुलिस ने कुछ अलग करने का ठाना है। पुलिस कप्तान के मार्गदर्शन में एक रक्षा सूत्र मास्क के नाम पर पुलिस अभियान चलाएगी ताकि कोरोना से बचाव में फेस कवर कर खुद और अपने परिवार की सुरक्षा की जा सके। जिसके लिए जिले के सभी थाना और चौकियों समेत 1 लाख मास्क बांटने का टारगेट रखा गया है। वही अभियानमें हर घर हर जन तक मास्क लगाने को लेकर प्रोत्साहित करने को जोर देने पुलिस ने सामाजिक व समाजसेवी संस्था और मीडिया से अपील की है।

हर घर-हर जन तक मास्क पंहुचाने अभियान का हिस्सा बनने जिलेवासियों के साथ समाजिक/ समाजसेवी संगठन और मीडिया समूह से रायगढ़ पुलिस की अपील ….. लॉकडाउन से लेकर अब तक रायगढ़ पुलिस लगातार कोरोना के प्रति जिलेवासियों को जागरूक करने का कार्य कर रही है। वर्तमान में अन्य राज्यों के साथ ही जिले में कोविड पॉजिटिव की संख्या में इजाफा हुआ है। बढते संक्रमण से जिलेवासियों को सुरक्षित रखने, मास्क की अनिवार्यता को घर-घर तक पहुंचाने के लिये एक अनोखी मुहिम जिला पुलिस द्वारा चलाया जायेगा।

फेस कवर बड़ा रक्षा सूत्र..एसपी

पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कोरोनाकाल में मास्क/फेस कवर भी एक सबसे बड़ा सुरक्षा सूत्र है जिसका उपयोग वर्तमान में नितांत आवश्यक है, ऐसे में इस रक्षाबंधन पर्व पर जिले की पुलिस का लक्ष्य हर घर के हर सदस्य तक मास्क पहुंचाने का है। इसके लिये न्यूनतम 1 लाख मास्क का वितरण थाना/चौकियों किया जा रहा है। थाना/चौकी स्टाफ अपने क्षेत्र के हर घरों में इसे वितरण करेंगे। सभी की सुरक्षा को देखते हुए जिले के गणमान्य नागरिक, समाजिक/समाजसेवी संगठन एवं मीडिया समूह से आग्रह करता हु की एक रक्षासूत्र मॉस्क का मुहिम में जुड़कर अपने आसपास के लोगों को मास्क वितरण करें, अपनी तस्वीरें रायगढ़ पुलिस के व्हाट्स नम्बर 94791-93299, फेसबुक https://www.facebook.com/raigarhpolice/ , ट्वीटर https://twitter.com/RaigarhPolice पर हमें शेयर कर सकते हैं।एसपी सिंह ने जिलेवासियों को इस रक्षाबंधन में घर पर त्यौहार का आनंद लेकर अपने भाई, बहन, दोस्तों, परिवारजनों को सुरक्षा स्वरूप उपहार में मास्क देकर सुरक्षा का संकल्प लेने की भावनात्मक अपील की है।

You May Also Like