भाजपा सदस्यता अभियान के लिए मस्तूरी में जम्बो बैठक प्रत्येक बूथ पर 125 सदस्य बनाने का लक्ष्य..

बिलासपुर. भारतीय जनता पार्टी के मस्तूरी मंडल की ओर से शुक्रवार को सदस्यता अभियान को लेकर बैठक भाजपा कार्यालय मस्तूरी में संपन्न हुई। बैठक को मस्तूरी विधायक व पूर्व मंत्री डॉ कृष्णमूर्ति बाँधी ने संबोधित करते हुए कहा कि बैठक आयोजित करने का उद्देश्य आगामी 6 जुलाई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती से सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक पोलिंग बूथ से 125 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

पार्टी के आधार को हर तबके तक पहुंचाना है। उन्होंने आगे कहा कि आंतरिक लोकतंत्र के तहत बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भाजपा में होता है, यह पार्टी विचारधारा के अनुरूप चलने वाली है। संगठन की निरंतरता के लिए सदस्यता अभियान जरूरी है।

You May Also Like