अमित शाह कल शहर में शनिवार को होगी वापसी,डॉ रमन होंगे साथ बूथ स्तरिय सम्मेलन को सफल बनाने जुटी पार्टी..पढ़िए मिनट टू मिनट प्रोग्राम..

बिलासपुर.भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का मिनट टू मिनट कायर्क्रम जिला और पुलिस प्रशासन के पास पहुच चुका है जिसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही है।श्री शाह के साथ प्रदेश के मुखिया डॉक्टर रमन सिंह भी साथ रहेंगे।

शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के तयशुदा आगमन को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन की तैयारिया जोरो पर है।सरकंडा साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित बूथ स्तरिय कायर्क्रम में सीएम रमन सिंह और प्रदेश के आला मंत्रियों के साथ अमित शाह शिरकत करेंगे।’OMG NEWS NETWORK’ को मिली जानकारी के अनुसार श्री शाह शुक्रवार की दोपहर 2.30 बजे विशेष विमान से अम्बिकापुर से प्रस्थान कर 3 बजे चकरभाटा एयर स्ट्रिप पर उतरेंगे वहां से कार द्वारा सीधा प्रस्थान कर 3.15 को साइंस कॉलेज मैदान आकर 4.30 तक बूथ स्तरिय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।जिसके बाद शाम 5 से 6 बजे तक करीब एक धंटे लखीराम आडिटोरियम में अधिवक्ता सम्मेलन में शिरकत करने के बाद रात्रि विश्राम हॉटल कोर्टयार्ड मेरियट में करेंगे।

शुक्रवार को अमित शाह का शहर में दो ही कायर्क्रम निर्धारित है वही अगली सुबह शनिवार को 10 बजे कार द्वारा 10.20 बजे शनिचरी चौक स्थित बिलासा देवी की प्रतिमा में माल्यापर्ण करने के बाद 10.30 बजे सड़क मार्ग से चकरभाठा हवाई पट्टी से बस्तर के लिए उड़ जाएंगे।

You May Also Like