सीएम की विकास यात्रा 1 को पहुचेगी मस्तूरी, बाईक रैली की तैयारी..

बिलासपुर.भाजपा युवा मोर्चा की आज महत्वपूर्ण बैठक में मस्तूरी की विकास यात्रा को लेकर रणनीति बनाई गई। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की 1 जून को मस्तूरी में विकास यात्रा की तैयारी की जा रही है। इस दिन मुख्यमंत्री मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में जनता को करोड़ों के विकास कार्य की सौगात एवं योजनाओं का लाभ देंगे।

भाजपा कार्यालय में मस्तूरी की विकास यात्रा को लेकर भाजपा युवा मोर्चा की बैठक हुई।2000 युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विकास यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का स्वागत करेंगे तथा बाइक रैली का प्रदर्शन भी होगा। भाजपा के सांसद लखन लाल साहू, महापौर किशोर राय की मौजूदगी में युवा मोर्चा ने बाइक रैली के लिए रणनीति बनाई है। बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने बताया कि पहले मुख्यमंत्री ३१ मई को मस्तूरी में विकास यात्रा में शामिल होने वाले थे अब 1 जून को मस्तूरी में विकास यात्रा की तैयारी की जा रही है। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने बताया कि युवा मोर्चा के दो हजार कार्यकर्ता जिला भर से एकत्र होंगे एवं मस्तूरी में विकास यात्रा में बाइक रैली के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत होगा। बाइक रैली विकास यात्रा के साथ-साथ मुलमुला चौक तक जाएगी। बैठक में प्रमुख रूप से दुर्गा कश्यप, अनमोल झा, सुशांत शुक्ला, आशीष अग्रवाल, प्रणव शर्मा, लोकेश धर दीवान, सुनीता मानिकपुरी ने भी विकास यात्रा में तैयारी को लेकर सुझाव दिए। युवा मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

You May Also Like