“आप” ने विधानसभा चुनाव के लिए 31 प्रत्याशी उतारे..

बिलासपुर.छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने 31 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी द्वारा जारी की गई सूची में पूर्व डिप्टी कलेक्टर पूर्व कृषि वैज्ञानिक पूर्व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पूर्व विधायक भाजपा, पूर्व सीईओ कोआपरेटिव बैंक, डाक्टर, इंजीनियर सहित 31 प्रत्याशी है।

आप पार्टी की जारी सूची में बिल्हा में सक्रिय बिलासपुर लोकसभा अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह का नाम भी शामिल है । सरदार जसबीर बिल्हा से अपना भाग्य आजमाएंगे।वहीं संकेत ठाकुर रायपुर ग्रामीण, योगेन्द्र सेन रायपुर उत्तर, उत्तम जायसवाल रायपुर पश्चिम, डागेश्वर भारती आरंग, संतोष दुबे धरसीवा, मुन्ना बिसेन रायपुर दक्षिण, चंद्रहास देवांगन अकलतरा, संजय शर्मा जांजगीर-चांपा, दादू राम मनहर जैजेपुर, भानु प्रकाश चंद्रा चंद्रपुर, हरीश चंदेल कोटा, लक्ष्मी प्रसाद टंडन मस्तूरी, रोहित सिंह आर्या जगदलपुर, दंती पोयाम चित्रकोट, रामदेव बघेल कोंटा, जगमोहन बघेल बस्तर, कोमल हुपेंडी भानुप्रतापपुर आदि के नाम शामिल है।

पारदर्शिता पर भरोसा-जसबीर

बिल्हा से प्रत्याशी सरदार जसबीर सिंग ने बताया कि पार्टी पारदर्शिता में विश्वास करती है। उसी का पालन कर प्रत्याशी घोषित हुये हैं। हम सब मिलकर अपने संकल्प अनुसार बदलेंगे छत्तीसगढ़ के आम आदमी हमारा इंतजार कर रहे हैं। और हम उनके आशानुसार कार्य करने के लिये संकल्पित है।

You May Also Like