परशुराम जयंती पर शहर भक्ति भाव से थिरका, भजन- कीर्तन..

बिलासपुर. परशुराम जयंती पर शहर में भव्य आरती और भोग वितरण किया गया। इस अवसर पर बच्चों और महिलाओं ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया और देश की सुरक्षा व कल्याण की मंगल कामना की।
बुधवार को भगवान परशुराम की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। तिलक नगर स्थित हनुमान मंदिर में विष्णु के अवतार परशुराम कीभव्य आरती का आयोजन किया गया था। आर्केस्ट्रा और डीजे की धुन के साथ बच्चों को परशुराम की वेशभूषा धारण कराई गई थी।

आयोजन समिति के सदस्य राजा अवस्थी ने बताया कि मंदिर प्रांगण मे महिलाओं द्वारा सुंदर कांड और भजन कीर्तन कर जोरदार समा बांधा गया।परशुराम जी के जन्म उत्सव को पहली बार महोत्सव के रूप मे मनाया गया. छप्पन भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। डीजे और आर्केस्ट्रा की धुन पर अदभुत तरीके से श्री राम भक्त हनुमान जी भव्य आरती कर देश की सुरक्षा व कल्याण की मंगल कामना की। इस आयोजन को सफल बनाने प्रमुख रूप से रघुनाथ दुबे ,शैलेष पांडे ,आशीष सिंह, महावीर शुक्ला ,अटल श्रीवास्तव ,मनोज तिवारी सुनील शुक्ला ,अरविंद दीक्षित ,आशीष शुक्ला ,अनिल दीक्षित ,हेमंत उपाध्याय ,स्वप्निल शुक्ला ,सुधांशु मिश्रा ,धर्मेश शर्मा ,संजीव तिवारी, सुरेश पांडे ,अरुण तिवारी ,राजीव अवस्थी ,राजेश शुक्ला ,अरविंद शुक्ला ,अभिषेक पांडे ,बिट्टू वाजपेई विवेक शर्मा, विवेक शंकर पांडे, गोल्डी पांडे ,गोलू पांडे, तनु मिश्रा,राजेन्द्र शुक्ला ,अभय नारायण राय, आशीष तिवारी, निक्की दुबे, आशुतोष पाठक, शुभम आनंद, रामकुमार वैष्णव ,सीमा पांडे ,पुष्पा पांडे, श्वेता उपाध्याय ,स्वर्णा शुक्ला ,सपना तिवारी ,आशा दुबे , पुष्पा यादव, रेवती विश्वकर्मा, छोटी स्वर्णा श्रीवास्तव मीना शामिल थी।

You May Also Like