वृध्द भाभी ने शोर मचाया तो देवर फरार..

बिलासपुर. सरकंडा थाना क्षेत्र के श्याम नगर में रहने वाले एक युवक ने अपनी वृद्ध भाभी से दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

सरकंडा थाने से मिली जानकारी के अनुसार लिंगयाडीह, श्यामनगर निवासी पेशे से पंडित प्रवीर कुमार शर्मा ने बीती रात अपनी 60 वर्षीय भाभी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. जैसे ही वृद्धा ने शोर मचाया तो उसका देवर भाग गया। इधर सरकंडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मिली शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया है।

You May Also Like