शहर विधायक पांडेय अब रेलवे सलाहकार समिति में..

बिलासपुर. नगर विधायक शैलेश पांडेय के हाथ एक और उपलब्धि लगी है। शहर के नगर निगम की टीम में एल्डरमैनो की नियुक्ति में विधायक का सिक्का चलने के बाद अब उन्हें रेल मंडल उपभोक्ता सलाहकार समिति का सदस्य का सदस्य बनाया गया है। विधायक को प्रतिनिधित्व मिलने से अब बिलासपुर रेल्वे जोन के यात्रियों को सुविधाओं के साथ रेलवे विस्तार और विकास की आवाज और बुलंद होने की राह आसान हो गई है।

भूपेश सरकार द्वारा नगर निगम में एल्डरमैनो की नियुक्ति में विधायक शैलेश पांडेय के समर्थकों को तव्वजों मिलने के बाद एक बार फिर शहर की राजनीति में उबाल आ गया है। विधायक के विरोधी संगठन के लोग इस नियुक्ति को लेकर ना खुश नजर आ रहे हैं तो वही सोशल मीडिया पर भी अपना दर्द बयां करने से नही चूक रहे। इस बीच देर शाम विधायक पांडेय के लिए एक और खबर खुशखबरी लेकर आई। नगर विधायक शैलेश पांडेय को बिलासपुर रेल मंडल की रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति का सदस्य बनाया है।

विधायक पांडेय कहिन..

इस नियुक्ति को लेकर विधायक शैलेश पांडेय ने कहा कि बिलासपुर रेलवे जोन पूरे देश में सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला जोन है। बिलासपुर रेल मंडल और भी महत्वपूर्ण है इसलिए हमारे यहां के रेल यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाओं का अधिकार बनता है और रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी बिलासपुर रेलवे जोन खासकर बिलासपुर रेल मंडल में अनेक संभावनाएं हैं। जिस पर काम किया जाना जरूरी है। बिलासपुर मंडल की सीमा में आने वाले छोटे स्टेशनों  में यात्री सुविधाओं का विस्तार , स्टेशनों का विस्तार नवीनीकरण अपडेशन सहित अनेक विषय हैं। जिन पर  कार्य किए जाने की जरूरत है। इस नियुक्ति के बाद से हम नगर वासियों की राय लेकर यात्रियों की सुविधाओं के लिए और अधिक मजबूती से अपनी बात रखेंगे। साथ ही यहां से होने वाली आय का एक बड़ा हिस्सा रेलवे के विस्तार विकास के लिए खर्च किया जाए, इस संबंध में भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस से सुरक्षित यात्रियों का आवागमन सुनिश्चित करना सबसे बड़ी प्राथमिकता है । इसके लिए एक कमेटी बनाकर कार्य किया जाएगा जो शहर के विभिन्न यात्रियों और जानकारों से चर्चा कर रिपोर्ट हमें देगी और हम प्रमाणित रूप से अपनी बात फोरम में रखेंगे। 

You May Also Like