रायपुर. बिहार की धरती ने एक से बढ़कर एक अधिकारियों को जन्म दिया है। कोई बिहार में रहकर सेवा कर रहा है तो कोई दूसरे राज्य में, देखिए तस्वीरें.

आज हम आपको बिहार में जन्मे एक ऐसे आईएएस अधिकारी के बारे में बता रहे हैं, जो राज्य लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में 10 से अधिक बार फेल हुए। लेकिन छतीसगढ़ राज्य में पदस्थ आईएएस अवनीश शरण की चर्चा आज उनका बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से हो रही है।

आईएएस ने ऐसी जबरदस्त बॉडी बनाई है, लोग करने लगे हैं कि बॉलिवुड एक्टर रितिक को टक्कर दे रहे हैं। इस अफसर की खुद को फिट रखने की दीवानगी को सोशल मीडिया में खूब देखा और सराहा जा रहा है।

मिलिए बॉडी बिल्डर IAS शरण से.
अवनीश कुमार शरण का जन्म 20 जनवरी 1982 को हुआ था। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2009 बैच के अधिकारी हैं और छत्तीसगढ़ कैडर में तैनात हैं। उन्होंने इतिहास में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। वर्तमान में वे रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं, यह पद उन्होंने 22 जनवरी 2026 से संभाला है।



