1 अगस्त को होंगे एलपीजी सिलेंडर के रेट अपडेट, मिलेगी राहत या आएगी आफत

LPG Price Latest: 1 अगस्त से होने वाले तमाम बदलावों में एक बदलाव एलपीजी सिलेंडर के दाम में भी हो सकता है। हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के रेट अपडेट होते हैं और अक्सर कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम घटते या बढ़ते हैं। घरेलू सिलेंडर के रेट से ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की जाती। इंडियन ऑयल के डेटा इसक बात की गवाही भी दे रहे हैं। क्योंकि, इस साल अप्रैल से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में हर महीने बदलाव होता रहा। इस बार भी घरेलू सिलेंडर के रेट में बदलाव मुश्किल नजर आ रहा है।

आखिरी बार कब बदली थी घरेलू एलपीजी सिलेंडर की प्राइस

आखिरी बार 8 अप्रैल 2025 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये का इजाफा हुआ था और यह दिल्ली में 853 रुपये का हो गया। तब से इसी रेट पर सिलेंडर मिल रहा है। इससे पहले 30 अगस्त 2023 को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों 200 रुपये की कटौती की गई थी।


300 रुपये सस्ता हो गया सिलेंडर

1 मार्च 2023 से ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 1103 रुपये में मिल रहे थे और एक झटके में 903 रुपये पर आ गए। 30 अगस्त 2023 के बाद एक बार फिर 9 मार्च 2024 को 100 रुपये की बड़ी राहत मिली और सिलेंडर की कीमत 803 रुपये रह गई। यानी करीब दो साल से कुछ अधिक समय में एलपीजी सिलेंडर के दाम 300 रुपये घटे और 50 रुपये बढ़े। यानी कुल 250 रुपये की राहत मिली।

1 अगस्त, 2014 को कितना था सिलेंडर का दाम

1 अगस्त, 2014 को दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 920 रुपये का था। कोलकाता में यह 964.5, मुंबई में 947 और चेन्नई में 922 रुपये का मिल रहा था। अगले साल 1 अगस्त, 2015 तक आते-आते एलपीजी की कीमतों में भारी कटौती हो गई और दिल्ली में यह 585 रुपये कोलकाता में 619, मुंबई में 599 और चेन्नई में 603.5 रुपये का रह गया।

इंडियन ऑयल के अनुसार 1 अगस्त, 2016 को दिल्ली में 14 किलो वाला सिलेंडर और सस्ता होकर 487 रुपये का रहा गया। कोलकात में यह 514 रुपये, मुंबई में 485 और चेन्नई 499.5 रुपये का रह गया।

इसके बाद 1 अगस्त, 2017 को घरेलू सिलेंडर की दिल्ली में कीमत 524 रुपये, कोलकाता में 543 रुपये, मुंबई में 502.5 रुपये और चेन्नई में 533 रुपये हो गए।

इसके अगले साल 1 अगस्त, 2018 तक आते-आते एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में बढ़कर 789.5 रुपये, कोलकाता में 817.5, मुंबई में 764.5 और चेन्नई में 806 रुपये की हो गई।

1 अगस्त, 2019 को दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 574.5, कोलकाता में 601, मुंबई में 546.5 और चेन्नई में 590.5 रुपये का था।

1 अगस्त, 2020 को दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 594, कोलकाता में 621, मुंबई में 594 और चेन्नई में 610.5 रुपये का था।

17 अगस्त, 2021 को दिल्ली में 14 किलो वाला सिलेंडर 859.50 रुपये, कोलकाता में 886.00, मुंबई में 859.50 और चेन्नई में 875.50 रुपये का था।

30 अगस्त, 2023 को दिल्ली में 14 किलो वाला सिलेंडर 903.00, कोलकाता में 929.00, मुंबई में 902.50 और चेन्नई में 918.50 रुपये का था।

14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के आज के रेट

पटना 942.5

दिल्ली 853.00

लखनऊ 890.5

जयपुर 856.5

आगरा 865.5

मेरठ 860

गाजियाबाद 850.5

इंदौर 881

भोपाल 858.5

लुधियाना 880

वाराणसी 916.5

गुरुग्राम 861.5

अहमदाबाद 860

मुंबई 852.50

पुणे 856

हैदराबाद 905

बेंगलुरू 855.5





You May Also Like

error: Content is protected !!