हौसलों को मिली बुलंदियां! आनंदा इंम्पिरियल’’ रविवार को 10 वें वर्ष में प्रवेश पर होगा आनंद उत्सव..

० चेयरमेन दुलाराम विधानी की अद्भुत कार्य दक्षता से नगर को मिली अभूतपूर्व सौगात!

० बेहतर मैनेजमेंट के सफल प्रयासों से मिला माइस इंडिया अवॉर्ड (Best MICE Hotel Central India)

बिलासपुर. एक दशक पहले वी.एन. इन प्राईवेट लिमिटेड का उदय हुआ। इस ग्रुप से अस्तित्व के रूप में आया ‘‘आनंदा इंम्पिरियल’’ ।
ग्रुप के चेयरमेन दुलाराम विधानी की सोच से बना हमारे नगर के लिए गौरव का केन्द्र आनंदा इंम्पिरियल।

यू तो समय के साथ बदलते परिवेश में कई संस्थानों ने नए कीर्तिमान अर्जित किए पर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर नगर में अपनी सेवाओं से एक अलग पहचान बनाई ‘‘आनंदा’’ ने यहां ये बताना लाजमी हो जाता है कि वी.एन. इन प्राईवेट लिमिटेड के चेयरमेन दुलाराम विधानी की सकारात्मक सोच तथा ग्रुप के सदस्यों के अथक प्रयासों से ही यह संभव हो पाया कि महानगरों की तर्ज पर दस वर्ष पूर्व से ही हमारे नगर में एक विशाल भव्यता के साथ ‘‘आनंदा इंम्पिरियल’’ स्थापित हो गया था और निरंतर बुलदियों के पायदान छुते हुए इसी वर्ष 2019 में इंडिया माइस अवार्ड (Best MICE Hotel Central India)
में अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई। और इसीतारम्य में आज पूरा ग्रुप प्रफुल्लित होकर 10 वें वर्ष में प्रवेश करने पर एक उत्सव के रूप में मना रहा है। तथा भविष्य में नए माध्यमों से अपने अतिथियों को नित्य नई सुविधाएं देने के लिए कटिबद्ध रहेंगे।

‘‘आनंदा इंम्पिरियल’’ में जहां एक ओर पारंपरिक व्यंजनों का परिवेश है वहीं स्वच्छता और भव्यता को कभी भी नजर अंदाज नहीं किया गया।
70 विशाल कमरों की सुविधा के साथ ही अद्भुत संसाधनों के माध्यम से एक बेहतर पैकेज की दिशा में भी यह ग्रुप कार्य कर रहा है। क्योकि बिलासपुर में वनांचल सौंदर्य के साथ धार्मिक आस्थाओं के भी कई केन्द्र बिन्दु है। इसी कड़ी में ध्यान आकर्षित करते हुए बिलासपुर को टूरिज्म स्पॉट के रूप में विकसित करने नगर को एक नया आयाम देने की दिशा पर निरंतर कार्य कर रहा है।
महज कुछ ही दूरी पर टाईगर रिजर्व, क्रोक्रोडायल पार्क के साथ धार्मिक आस्थाओं से जुड़े सिद्ध शक्ति पीठ महामाया नगरी, भैरव मंदिर जैसे कई दार्शनिक व रमणीय स्थल पर प्रदेश के बाहर के टुरिस्ट को आमंत्रित करने के प्रयासों में भी एक सफल और प्रदेश के हितकारी कार्यों पर बेहतर रूप से निरतंर प्रयासरत है।
आनंदा इंपीरियल के जनरल मैनेजर राजीब राय चौधरी ने इस आयोजन के बारे में में जानकारी देते हुए कहा कि यह हमारा दृढ़ विश्वास है कि बिलासपुर छत्तीसगढ़ में द आनंदा इंपीरियल, यूरोपीय डिजाइनर बुटीक चेन के सदस्य, स्वेंस्का होटल सुविधा और सरलता के साथ लक्जरी मर्ज किये गए प्रयोग से नगर के सभी नागरिकों के अलावा पूरे प्रदेश की जनता को एक सुखद अनुभव होगा। जहां हम परंपरा और संस्कृति के अनुरूप देखभाल के लिए पूर्ण रूप से सहज सुविधा के लिए संकल्पित हैं।भव्यता में हमारी वैश्विक यात्रा Svenska डिजाइन होटल संबद्धता के माध्यम से है और हम शैली और स्वैग में विचार करना चाहते हैं जब लोग जिम्मेदार तथा लक्जरी की बात करे तो उनकी इस आवश्यकता पर हम खरे उतरे तथा इस जिम्मेदारी के प्रति है। संपूर्ण आश्वस्त है।
आज वी.एन. इन प्राईवेट लिमिटेड परिवार
अपनी बुलंदियों पर फक्र महसूस करते हुए अपने दसवे वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य मेें एक भव्य उत्सव मनाने जा रहा है। जिसमें ग्रुप के चयेरमेन दुलाराम विधानी तथा जनरल मैनेजर राजीव राय चौधरी तथा समस्त स्टाफ को ‘‘आनंदा इंम्पिरियल’’ की बढ़ती लोकप्रियता पर आनंदित होने का अवसर है।

You May Also Like