स्वच्छता रैली में 22 रैंक प्राप्त करने निकाली गई रैली

बिलासपुर :स्वच्छता सर्वेक्षण में 22वीं रैंक प्राप्त होने पर नगर निगम प्रशासन द्वारा रविवार की सुबाह आभार रैली निकाल कर शहरवासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस दौरान मंत्री श्री अमर अग्रवाल के शहर पहुंचने पर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

निगम आयुक्त सौमिल रंजन चैबे ने बताया कि शनिवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के नतीजे घोषित किए गए। इसमें बिलासपुर नगर निगम को देश में 22वीं और प्रदेश में 2रीं स्वच्छ शहर होने का गौरव प्राप्त हुआ। यह सब शहर के लोगों की वोटिंग, साकारात्मक फीडबैक और स्वच्छता के प्रति जागरूकता से संभव हुआ। इसे देखते हुए ही आज सुबह आभार रैली निेकाली गई। इसमें निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा शहर में घूमकर शहरवासियों का स्वच्छता के प्रति जागरूकता अपनाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इधर नगरीय निकाय व विकास विभाग मंत्री श्री अमर अग्रवाल के शहर पहुंचने पर नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छे नतीजे आने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। माननीय मंत्री श्री अग्रवाल के निर्देशन पर ही स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में अच्छा प्रदर्शन नगर निगम द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर निगम के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा माननीय मंत्री श्री अमर अग्रवाल का फूलमाला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत व अभिवादन किया गया। इस मौके पर बिलासपुर संभाग नगरीय प्रशासन संयुक्त संचालक श्री राकेश जायसवाल, अधीक्षण अभियंता श्री साहू, प्रभारी अपर आयुक्त श्री आरबी वर्मा, उपायुक्त श्री मिथलेश अवस्थी, श्रीमती जागृति साहू, प्रवीण तिवारी, अधीक्षण अभियंता श्री जीएस ताम्रकार, ईई श्री प्रवीण अग्रवाल, श्री पीके पंचायती, श्री अरूण शर्मा, मनोरंजन सरकार, राजकुमार मिश्रा, आरके चैबे, स्वास्थ्य अधिकारी श्री ओंकार शर्मा, सहा. अभियंता श्री प्रवीण शुक्ला, श्री सुरेश शर्मा, एसके मानिक, श्री सुब्रतकर, श्री एसके चैहान, श्री गोपाल ठाकुर सहित सभी उपअभियंता और निगम के कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित थे।

————

 

शहरवासियों की जागरूकता के बदौलत यह सफलता मिली

  • मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि शहरवासियों की बदौलत स्वच्छता सर्वेक्षण में यह बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 168 निकायों ने स्वच्छता सर्वेक्षण में हिस्सा लिया। इसमें बेहतर परिणाम आए। छत्तीसगढ़ को देश में तीसरा सबसे स्वच्छ राज्य और बिलासपुर को 22वां सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया। इसके लिए पाइंट टू पाइंट तैयारी की गई। यह शहरवासियों की जागरूता का ही परिणाम है कि बिलासपुर शहर आज देश 4203 शहरों में 22वां स्थान पर है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान कई असंतोषी लोगांे द्वारा शहर की छवि को खराब करने का प्रयास किया गया। इसके लिए उनके द्वारा कई हथकंडे अपनाए गए, लेकिन बावजूद इसके किए गए कार्यों का सफल और साकारात्मक परिणाम सामने आया। उन्होंने कहा कि कछार में आरडीएफ प्लांट बन रहा है। यह जुलाई में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद यहां घर-घर से मिले कचरा का विधिवत वैज्ञानिक तरीके से निबटान होगा। इससे शहर की स्वच्छता व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। इसके लिए उन्होंने हर एक शहर वासियों को शुभाकांमनाएं दी।

You May Also Like