रिटायर्ड सैनिक के सुने मकान से नौ लाख की चोरी 

बिलासपुर -भगवान के दर्शन करने गये एक वृद्ध दम्पति को महँगा पड़ गया सुने घर का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर मे रखे करीब आठ लाख की ज्वेलरी और एक लाख नगद पार कर दिया इधर घटना के बाद सिविल लाइन पुलिस मामला दर्ज कर जाँच मे जुट गयी है..मिली जानकारी के अनुसार एस.एन.सिंह रिटायर्ड भूतपूर्व सैनिक है जो भारतीय नगर निवासी है बीते रविवार की दोपहर वे अपनी पत्नी के साथ अय्यपा मंदिर दर्शन के लिये गये थे इस बीच घर की खिड़की का ग्रिल उखाड़ कर अज्ञात चोरों ने अलमारी मे रखे सोने और चाँदी के जेवरात समेत एक लाख नकद पर अपना हाथ साफ कर दिया इस घटना मे ज्वेलरी और नकद मिलाकर तकरीब नौ लाख का माल चोरों ने पार कर दिया है वही सिविल लाइन पुलिस ने प्राथी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उनकी पातासाजी मे जुट गयी है..

You May Also Like