रमन सरकार के भ्रष्ट चेहरे और नाकामियों को उजागर करेंगी कांग्रेस-जयवीर..

बिलासपुर.अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और AICC के संचार विभाग के छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि जयवीर शेरगिल का आगमन हुआ।उन्होंने कांग्रेस के समस्त प्रदेश प्रवक्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक लिया। इस बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ दिल्ली से आई राधिका और प्रदेश के संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी मुख्य प्रवक्ता सुशील शुक्ला और समस्त प्रवक्ता धनंजय ठाकुर घनश्याम तिवारी इक़बाल खान असलम खान शैलेश पाण्डेय अभय नारायण जे पी श्रीवास्तव आलोक दुबे और कई मीडिया विभाग के वरिष्ठ पैनलिस्ट भी उपस्थित थे।
दिन भर गोपनीय बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए जिसमे पिछले 15 वर्षों से रमन सरकार की विफलताएं और भ्रस्टाचार के ढेरों मुद्दे बेरोजगारी के मुद्दे शराब बंदी का मुद्दा महिलाओ पर हो रहे अत्याचार किसानों के साथ धोखा और छलावा आदिवासियों का शोषण नसबंदी कांड भदौरा कांड अखफोड़वा कांड सीवरेज कांड मनरेगा भुगतान अवैध खनन शिक्षाकर्मी असंतोष कर्मचारियों के साथ भेदभाव पोलिस परिवार के शोषण लाचार और बेबस प्रशासन नान घोटाला पनामा लीक प्रियदर्शिनी बैंक घोटाला ऐसे सैकड़ो मुद्दे लेकर रमन सरकार के कारनामो को जनता तक ले जाया जाएगा।
15 वर्षो से रमन सरकार और उनके भ्रस्ट मंत्री जनता के पैसों से खिलवाड़ कर रहे है और जनता की आखों में धूल झोंक रहे है केवल मीडिया के माध्यम से झूठा विकास दिखा कर आम जनता को गुमराह किया जा रहा है अपने भ्रस्ट मंत्रियों पर रमन सिंह ने आजतक कोई कार्यवाही नही किया क्योंकि वो खुद भी सभी भ्रस्टाचारो में लिप्त है पनामा लीक और नान घोटाला में रमण सिंह जी का परिवार भी शामिल लेनदेन में है रमन सिंह जी ने स्वयं स्वीकारा है कि उनके नेता कमीशन लेते है।रमन और उनके मंत्रियों का भ्रस्ट चेहरे का सच उजागर करेगी कांग्रेस।

You May Also Like