मंत्री से लड़ने शहर में कांग्रेस के एक दर्जन से ज्यादा उम्मीदवार..

बिलासपुर. आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश के कद्दावर मंत्री और शहर विधायक अमर अग्रवाल से दो दो हाथ करने विपक्षी दल कांग्रेस के पास एक दर्जन से अधिक उम्मीदवार है जिन्होंने पार्टी आलाकमान के पास दावेदारी पेश करने का मन बनाया है।

शहर विधायक और भाजपा सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल के खिलाफ आगामी विधानसभा चुनाव में लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी से चुनावी दंगल में 15 उम्मीदवार खड़े है।Omg news network को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंत्री से भिड़ने कांग्रेस पार्टी के अलग अलग नेताओ ने मन बना कर अपनी उम्मदवारी की ताल ठोकी है।इस बात से आलाकमान और शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर अच्छी तरह से वाकिब है मगर किसकी दावेदारी कन्फर्म होगी इस पर सस्पेंस बरकरार है।बताया जाता है कि विधानसभा चुनाव के करीब आते ही कांग्रेस के 15 उम्मीदवारो ने चुनाव लड़ने की मंशा पार्टी की कुछ बैठकों में जाहिर की है लेकिन अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान ही तय करेंगे।

दो नामो पर ज्यादा जोर..

इधर इस कशमश के बीच कांग्रेस पार्टी के दो नामो की चर्चा मंत्री अमर अग्रवाल के खिलाफ चुनाव लड़ने को लेकर जोरो पर है।इन दोनों नामो में शैलेश पांडेय और अटल श्रीवास्तव से किसी एक कि बिलासपुर विधानसभा से चुनाव मैदान में उतरने की प्रबल दावेदारी तय मानी जा रही है वही बाकी नामो को छोड़ ये दोनों उम्मीदवार पार्टी की पहली पसंद होना भी बताया जा रहा है।

बसंत का पत्ता कट..

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता और डीएलएस कॉलेज के संचालक बंसत शर्मा ने भी चुनाव में उतरने मन बनाया था मगर उन पर कुछ दिनों पूर्व कॉलेज के संचालन में गड़बड़ी और अन्य मामलों में लगे गंभीर आरोपो के बाद बसंत शर्मा का पत्ता कट हो गया वही वह फरार भी बताए जा रहे हैं।

इन्होंने पेश की उम्मदवारी..

शैलेश पाण्डेय
अटल श्रीवास्तव
अशोक अग्रवाल
तरु तिवारी
शिवा मिश्रा
अरुण तिवारी
एसपी चतुर्वेदी
वाणी राव
जसबीर गुम्बर
शेख गफ्फार
राजेश पाण्डेय
विजय पाण्डेय
रविन्द्र सिंह
राम शरण यादव
चंद्र प्रकाश बाजपेयी

You May Also Like