बिल्हा में धान खरीदी का हुआ आगाज, कांग्रेसजनों ने किसानों को बताया टोकन सिस्टम..

बिलासपुर. प्रदेश में भूपेश सरकार के द्वारा धान खरीदी के आगाज के बाद किसानों के चेहरे खिल गए है।धान की खरीदी शुरू होने के साथ कांग्रेसजन इस अवसर को उत्सव के रूप में मना रहे है। एक माह तक चलने वाले किसानों के धान खरीदी पर्व का शुभारंभ बिल्हा के धान खरीदी सोसाइटी में कांग्रेसजनों के मुख्य आतिथ्य में प्रारंभ हुआ।

बिल्हा धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक मुरारी लाल कौशिक के अनुसार पूर्व से काटे गए टोकन के हिसाब से आज की तारीख में 198 क्विंटल धान किसानों से लिया जाना है। इस अवसर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धनवा राम कोशले उपाध्यक्ष नानक रेलवानी केशव पांडे घासीपुरी श्याम लाल यादव सभापति रवि शर्मा रज्जू डहरिया प्रीतम बांधे शत्रुघ्न निषाद गोल्डी पंजवानी सीताराम अग्रवाल किसान जन कलीराम अशोक बांधे मांगेराम भगवान दास मनोज बद्री बांधे राम निहोर चक्रधारी इंदल यादव झुमुक लाल उपस्थित रहे। वही रहंगी निवासी हातिम से 198 धान की खरीदी की गई एवं काफी संख्या में टोकन कटवाने अपनी बारी का इंतजार करते किसान उपस्थित रहे इस दौरान धान खरीदी केंद्र में सैनिटाइजर एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए किसान देखे गए।

You May Also Like