बस्तर में काली घटाएं-ओले पड़े, प्रदेश भर में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज..

जगदलपुर. ओडिशा और झारखंड के उपरी हवाओं में चक्रवात बनने के चलते आज सुबह से ही बस्तर में तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश शुरू हो रही है। इसकी वजह से आने वाले दिनों में प्रदेश सहित शहर में गरज, चमक के साथ भारी बारिश की मौसम विभाग ने चेतावनी दी है.

शहर का अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अब तक शहर में 265 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में चक्रवात के असर से भारी बारिश होने की संभावना भी जताई है।

जमकर बरसने से राहत..

जगदलपुर समेत बस्तर के कुछ इलाकों में मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे से मौसम ने अपना मिजाज बदलना शुरू कर दिया। जोरदार हवा और काले बादल की परत ने शहर को चारों तरफ से घेर लिया है। बारिश की बूंदों के साथ ओलावृष्टि भी हो रही है। इसके कारण मौसम ठंडा हो गया है। बिगड़े मौसम के मिजाज से बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है। मौसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी दिनों में चक्रवात का असर के कारण गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने का अंदेशा जताया गया है।

You May Also Like