पूर्वोत्तर तबाही: असम में बाढ़ का कहर, अब तक 4 लाख लोग प्रभावित, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी,

देश के उत्तर-पूर्वी इलाके में भारी बारिश और बाढ़ के वजह से लोग परेशान है। असम समेत उत्तर भारत में तूफान, बारिश और बाढ़ के कहर से अब तक 4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित बताए जा कहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, असम में 48 घंटों में हुई भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जिस कारण इलाके के कई लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हैं। तो वहीं दूसरी तरफ सेना राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है।

बता दें कि असम के 6 जिलों में साढ़े चार लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। यहां बाढ़ से स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। जिसने लोगों की परेशानियों को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।

बीते रविवार को बाढ़ के कारण 5 लोगों की मौत हो गई बचाव कार्य जारी है। दूसरी तरफ रिपोर्ट के अनुसार, त्रिपुरा में 50 हज़ार से ज़्यादा लोग कैंपों में रह रहे हैं। राज्य में 5400 हेक्टेयर की फसल बर्बाद हो चुकी है।

You May Also Like