टीएस बाबा के नेतृत्व में पीएम को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार,,

बिलासपुर.कांगेसियों पर पुलिस द्वारा की गई बर्बर लाठी चार्ज कि करवाई के विरोध में कांग्रेस ने मोदी को प्रदेशभर में काले झंडे दिखाकर स्वागत करने का फैसला लिया है। इसी के मद्देनजर मोदी को काला झंडा दिखाने जा रहे नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, पूर्व सांसद करुणा शुक्ला,प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री वाणी राव, मस्तुरी विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व विधायक बैजनाथ चंद्राकर, चंद्रप्रकाश बाजपेयी, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शैलेष पांडेय, प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेंद्र चावला, प्रमोद नायक, नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष बसंत शर्मा, संयुक्त प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र शुक्ला जिलाध्यक्ष ग्रामीण विजय केशरवानी, मुंगेली जिला कांग्रेस आत्मा सिंह क्षत्रिय, रूपलाल कोसरे, रोहित शुक्ला, राकेश पात्रे, कांग्रेस नेता पंकज सिंह, विजय पांडे, शेख नजीरुद्दीन, राजू यादव, महिला कांग्रेस की सीमा पांडेय, सावित्री जायसवाल, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष नरेंद्र बोलर सहित जिले के करीब 1 हजार से अधिक कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस ने अस्थायी जेल में रखा।

शहर से करीब 12 बजे सिंहदेव और करुण शुक्ला के नेतृत्व में लगभग 1 हजार कार्यकर्ता विभिन्न वाहनों से जांजगीर के लिए रवाना हुए। मस्तुरी रोड में सभी कांग्रेसियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहां पर बैरीकेट्स लगाकर सभी वाहनों को रोका जा रहा था। गिरफ्तारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिमोहन द्वारा की गई।बड़ी संख्या में यहां पुलिस बल तैनात किया गया है।अस्थाई जेल बनाकर कांग्रेसियों को रखा गया है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष सिंहदेव ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस भवन में जब पुलिस ने कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज किया तो उस समय हम भी लाठी उठा सकते थे, लेकिन हमने नैतिकता का पालन किया है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो हम भी लाठी उठा सकते हैं।

बीते 18 सिंतबर को मंत्री अमर अग्रवाल के बंगले में कचरा फेंकने पर कांग्रेस भवन में घुसकर पुलिस ने कांग्रेसियों की बर्बरता से पिटाई कर दी थी। इसके विरोध में कांग्रेस कमेटी ने पीएम मोदी, सीएम डॉ. रमन सिंह और मंत्री अग्रवाल के हर कार्यक्रम का विरोध विरोध करने का एलान किया था।

You May Also Like