जरहाभाठा क्षेत्र का विधायक पाण्डेय ने किया निरीक्षण, मोहल्ले वासियों की सुनी समस्याएं..

बिलासपुर. पानी की किल्लत से झूझ रहे जरहाभाठा ओम नगर और अयोध्या नगर का विधायक शैलेश पाण्डेय ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे पार्षदों ने नगर विधायक के साथ वार्ड भ्रमण कर समस्याओं की जानकारी दी जिसके निराकरण के लिए मौके पर ही नगर विधायक ने निगम के संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

नगर विधायक शैलेश पाण्डेय शहर की समस्याओं को लेकर लगातार निरीक्षण कर रहे हैं शहर को बारिश के पूर्व व्यवस्थित करने में जुटे विधायक ने शुक्रवार की सुबह कस्तूरबा नगर और ओम नगर का निरीक्षण किया। उन्होंने बजबजाती नालियों और सड़क पर फैली गंदगी देख नाराजगी जताई और नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल मौके पर तलब कर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं इस दौरान वार्ड के लोगों से भी रूबरू भी हुए।मोहल्ले वासियों ने पानी और साफ-सफाई की समस्याएं से विधायक को अवगत कराया जिससे सुन कर उन्होंने जल्द समस्या के निदान का आश्वासन दिया है।

You May Also Like