कोटा बीईओ का डॉ संजीव शुक्ला ने लिया चार्ज..

बिलासपुर. संचालक लोक शिक्षण संचालनालय के एक आदेश पर संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग ने कोटा बी ई ओ के रिक्त पद पर डॉक्टर संजीव शुक्ला को विकास खंड शिक्षा अधिकारी कोटा के पद पर पदस्थ किया है।

इस आदेश के परिपालन में डॉक्टर शुक्ला ने बुधवार को विकास खंड शिक्षा अधिकारी कोटा का चार्ज संभाल लिया है।इससे पूर्व श्री शुक्ला ने सर्व शिक्षा अभियान में 10 वर्षों तक जिला मिशन समन्वयक कार्यालय बिलासपुर में अपनी सेवाएं दे चुके है।

You May Also Like