कान्यकुब्ज समाज के प्रोग्राम में पधारे पं शुक्ल, कहा समाज के हित में छत्तीसगढ़ विकास मंच कर रहा बेहतर कार्य..


बिलासपुर. कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज के विकास मंच और युवा प्रकोष्ठ द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें अखिल भारतीय ब्राम्हण सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव और कान्यकुब्ज साथी पत्रिका के संपादक पं मनोज कुमार शुक्ल (कन्नौज) ने शिरकत की। इस अवसर पर समाज के वरिस्टजनों ने समाज को आगे बढ़ाने और रीति नीति पर अपने विचार रखें।

अंतिम व्यक्ति के काम आना ही सामाजिक संगठन. पं शुक्ल

इस दौरान पं मनोज शुक्ल ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति के काम आना ही समाजिक संगठन का उद्देश्य होना चाहिए। कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच छत्तीसगढ़ के समाज हित के कार्यो की तारीफ कर समाज के हित में हर समय खड़ा रहने को कहा..

प्रदेश संगठन सचिव पं सुदेश दुबे साथी ने बताया कि कन्नौज से पधारे सुप्रसिद्ध समाज सेवी के सम्मान समारोह मे प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष पँ. बी.के.पान्डेय, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पँ.सिद्धनाथ मिश्र,पँ..गोपाल तिवारी,प्रदेश सचिव पँ. अनूप पान्डेय, पँ.बसँत बाजपेयी, पँ.आदित्य त्रिपाठी, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पँ. अमित तिवारी,पँ.विजय तिवारी, पँ.आदित्य मिश्र, डा.अजीत तिवारी, पँ. सँकल्प तिवारी,पँ.सुरेंद्र तिवारी, पँ. अमित मिश्र,पँ. महर्षि बाजपेयी, पँ.सतीश मिश्र, पँ.अँकुर पान्डेय, पँ. सिद्धांत दुबे,पँ. आशीष पान्डेय,पँ. अमित अवस्थी,पँ. उमँग दुबे.आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का सफल सँचालन पँ. अमित तिवारी एवँ आभार प्रदर्शन पँ. सिद्धनाथ मिश्र ने किया।

You May Also Like