कान्यकुब्ज ब्राम्हण विकास मंच का वार्षिक उत्सव,MLA पाण्डेय ने समाज की एकता पर दिया जोर तो करुणा शुक्ला ने समाज की उन्नति का समझाया दायित्व..

बिलासपुर. कान्यकुब्ज ब्राम्हण विकास मंच के द्वारा वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया।समारोह में पूर्व सांसद करुणा शुक्ला, नगर विधायक शैलेश पाण्डेय और समाज के वरिस्टजनो समेत अलग अलग जिलों से ब्राम्हण समाज के पदाधिकारियों ने शिरकत की।मंच द्वारा वरिस्टजनो व रिटायर्ड शिक्षको का सम्मान, निबंध प्रतियोगिता व पुरस्कार वितरण के साथ छात्रवृत्ति और कान्यकुब्ज समाज के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान भी किया गया।कायर्क्रम की शुरुवात अतिथियों ने माँ सरस्वती एवं आदिशक्ति दुर्गा की पूजा अर्चना कर की वही पंडित रामकृष्ण शुक्ल ने स्तुति पाठ किया और माँ सरस्वती वँदना पाठ डाँ. किरण बाजपेयी द्वारा किया गया
प्रदेश अध्यक्ष पं बीके पान्डेय ने अध्यक्षीय भाषण और वार्षिक प्रतिवेदन के साथ कायर्क्रम को आगे बढ़ाया गया।

मुख्य अतिथि करुणा शुक्ला ने कहा कि समाज की उन्नति का प्रयास हम सभी का दायित्व है।हमे अपनी पूरी ताकत से समाज का ऋण उतारना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि विधायक पं शैलेश पान्डेय ने अपने विचार रखते हुए समाज की एकता पर बल दिया उन्होंने कहा जब समाज मजबूत होगा तभी हम भी मजबूत होगे शहर की सेवा मे अपने प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि अरपा नदी पर बैराज और स्टापडेम बनने से नगर के जल संकट पर काबू किया जा सकेगा ।

इस अवसर पर झारसुगुड़ा कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के पं उदय मिश्र,भिलाई कान्यकुब्ज समाज के पं श्याम तिवारी,राजनांदगांव कान्यकुब्ज ब्राह्मण अध्यक्ष संजीव अवस्थी,भाटापारा कान्यकुब्ज ब्राह्मण अध्यक्ष राकेश तिवारी,रायपुर कान्यकुब्ज ब्राह्मण सभा के उपाध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र पधारे जिनका स्वागत प्रदेश सचिव सिद्धनाथ मिश्र,उपाध्यक्ष गोपाल तिवारी, सुरेन्द्र तिवारी, डाँ.अजीत तिवारी, शास्वत तिवारी, शोभा बाजपेयी, डाँ किरण बाजपेयी, मधु अवस्थी, सुमन अवस्थी ,सँदीप बाजपेयी, डाँ राजीव अवस्थी शैलेन्द्र शुक्ल, अरविन्द शुक्ल ने पुष्प गुच्छ से किया

इनका हुआ सम्मान..

समारोह में चन्द्रशेखर आजाद जयंती पर हुई निबंध प्रतियोगिता मे सफल छात्रो शिवानी तिवारी, नील तिवारी, आभा तिवारी, रचित शुक्ल, तनुष्का तिवारी पुरष्कृत किये गये अतिथियों ने सेवा निवृत शिक्षकों विद्याशंकर तिवारी, श्यामा पान्डेय, अरूण मिश्र,प्रतिभा शुक्ल, का शाल श्री फल से सम्मान किया।वही मान्यता शुक्ल, अदिति तिवारी,शिवानी तिवारी को मंच की ओर से छात्रवृत्ति दी गई। मंच द्वारा समाज के प्रतिभावान बच्चे अक्षत दुबे,शिवांश बाजपेयी, विशाखा बाजपेयी, वेदांत तिवारी, कार्तिक अवंतिका का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन संजय तिवारी,सुदेश दुबे (साथी) ने किया और अंतिम मे आभार प्रदर्शन गोविंद तिवारी द्वारा किया गया।

You May Also Like