आप पार्टी निकली विधायको को घेरने,बिल्हा में जोरदार प्रदर्शन..

बिलासपुर.आम आदमी पार्टी ने रिमझिम बारिश के बीच बिल्हा विधानसभा की मूलभूत समस्याओं को लेकर क्षेत्र के विधायक निवास का घेराव कर पांच सालों का हिसाब मांगा।

बिल्हा विधानसभा से आप पार्टी के विधायक प्रत्याशी सरदार जसबीर सिंह की अगुवाई में रविवार को बिल्हा विधायक सियाराम कौशिक के निवास का घेराव किया गया।बिल्हा विधानसभा अंतर्गत आने वाले सभी गांव की अनेक प्रकार की समस्याओं को बकायदा सूची में लिख मुख्य 10 मूलभूत समस्याओं को लेकर विधायक से 5 साल का जवाब और हिसाब आप कार्यकर्ताओ ने मांगा बड़ी संख्या में झंडा और झाडू लेकर पहुचे आप कार्यकर्ताओ को रोकने पुलिस बल मौजूद था।वही आप पार्टी के नेता जसबीर सिंह ने बिल्हा विधायक से क्षेत्र की उपलब्धियो को लेकर और भी सवाल दागा इस दौरान पुलिस ने आप कार्यकर्ताओ को नेशनल हाइवे पर रोक लिया था।

विधायक निवास पहुँचने के पूर्व गिरफ्तारी..

रविवार का दिन आम आदमी पार्टी के नेता अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में विधायको को घेरने में लगे रहे इधर बेलतरा विधायक बद्रीधर दीवान से 15 सालो में हुए विकास का हिसाब मांगने जा रहे आप पार्टी के कार्यकर्ताओं को अमरैया चौक में सरकंडा पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले गई वही कुछ देर बात सब को छोड़ दिया गया।

You May Also Like