अटल को लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर कांग्रेसजनों में हर्ष,अरविंद ने किया स्वागत..

बिलासपुर.आगामी लोकसभा चुनाव में जिले से कांग्रेस पार्टी द्वारा अटल श्रीवास्तव की उम्मीदवारी तय किए जाने पर अरविंद शुक्ला द्वारा आलाकमान के इस फैसले का स्वागत कर लोकसभा प्रत्याशी का गांधी चौक में जोरदार किया गया।

सब से पहले अटल श्रीवास्तव द्वारा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया जिसके बाद उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार राहुल गांधी एवं भूपेश बघेल ने मुझ पर विश्वास जताया है, उस विश्वास में पूर्णरूप से खरा उतरने पूरजोर प्रयासरत रहूंगा एक सामान्य कार्यकर्ता को लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया है, जिसके कारण प्रत्येक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।
अरविंद शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि विगत 5 वर्षों से प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अटल श्रीवास्तव ने कांग्रेस को मजबूत बनाने हेतु सतत् प्रयासरत रहेजिसका ही परिणाम है कि आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार स्थापित है। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी एवं कांग्रेस पार्टी को जीताने हेतु दृढ़ संकल्प लिया है।
इस अवसर पर शेख गफ्फार, शिवा मिश्रा, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, शेख नजरूद्दीन, महिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा पाण्डेय, ब्लाक प्रभारी धर्मेश शर्मा, संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय समेत सभी कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

You May Also Like