OMG ब्रेकिंग-सद्भावना दिवस पर कलेक्टर के नदारदगी की चर्चा जोरों पर..

जांजगीर. राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस पर उस समय कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों के बीच अजीब सी स्थिति बन गई जब कलेक्टर जनक राम पाठक मौके से नदारद रहे गायब कलेक्टर को लोग इधर उधर खोजते रहे मगर कलेक्टर सद्भावना दिवस पर आए ही नही जिसके बाद अतिरिक्त कलेक्टर
लीना कोसम ने कर्मचारियों को शपथ दिलाई।

राजीव गांधी जयंती पर सद्भावना दिवस के शपथ ग्रहण के अवसर पर कलेक्टर की अनुपस्थिति को लेकर यह चर्चा जोरों पर है कि कलेक्टर पाठक अब भी पुरानी सरकार किए गए कामकाज के स्टाइल से उबर नहीं पाए है।

जिले में थे कलेक्टर फिर भी गायब..

बताया जा रहा है कि कलेक्टर कार्यक्रम के समय जांजगीर में ही थे इसके बाद भी वह भूपेश सरकार के फरमान को अनदेखा कर शपथ ग्रहण से नदारद रहे वही इस बात की चर्चा भी जोरो पर है कि आखिर किस वजह से कलेक्टर प्रोग्राम में नहीं आए मालूम हो कि राज्य में कांग्रेस की सरकार के गठन के बाद यह पहला मौका था जब स्व.राजीव गांधी की जयंती पर प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षको को अपने अपने अधीनस्थ अधिकारी- कर्मचारियों को शपथ दिलवाया जाना था किंतु जांजगीर कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक ने इसकी जरूरत शायद नहीं समझी इससे पूर्व भी कलेक्टर पाठक के द्वारा अपने मातहतों से दुर्व्यवहार की चर्चा प्रशासनिक हल्कों से बाहर आ चुकी है।

You May Also Like