रायपुर.महिला का आरोप- नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने होली मिलन के बहाने घर बुलाकर की छेड़छाड़
Women accused – Leader of the Opposition Dharam lal Kaushik tampered with
कहा- टीका लगाने के बहाने गाल में मला गुलाल, फिर किनारे खड़े होकर गले लगाने के लिए बुलाते रहे
इसी महिला की शिकायत पर भाजपा के एक और नेता प्रकाश बजाज को किया गया है गिरफ्तार
Dainik Bhaskar
May 22, 2019, 01:19 AM IST
रायपुर .भाजपा नेता प्रकाश बजाज पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला ने नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक पर भी अश्लीलता का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि दो साल पहले होली के दिन रंग लगाने के बहाने कौशिक ने उसके साथ अश्लीलता की। महिला के मुताबिक कौशिक उन्हें गले लगाने के लिए किनारे में बुला रहे थे। वह यह सब नजरअंदाज कर वहां से चली गई। दबाव था कि वह इसका जिक्र न करे, इसलिए दो वर्ष चुप रही।

ये भी पढ़ें

आंगन में सो रही महिला से छेड़छाड़ करने वाले तखतसिंह को एक साल की जेल

तब वे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष थे। महिला के आरोपों के साथ ही प्रदेश भाजपा में हलचल तेज हो गई है। बता दें कि इसी महिला के छेड़छाड़ के आरोप में प्रकाश बजाज को एक दिन पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रायपुर के गायत्री नगर निवासी 40 वर्षीय महिला ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि वह इस घटना का जिक्र इसलिए अभी कर रही है, क्योंकि उन पर राजनीतिक साजिश करने का आरोप लगाया जा रहा है।

सरकार के इशारे पर करने की बात कही जा रही है, जबकि ऐसा नहीं है। वह प्रकाश बजाज से परेशान थी। बजाज ने उसके साथ छेड़खानी की है। पैसे भी नहीं लौटाए। उन्होंने पहले भी इसकी शिकायत की थी, लेकिन सरकार के दबाव में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

इस बार पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लिया। महिला ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनका कोई परिचय नहीं है। उन्होंने इस केस को लेकर कभी उनसे शिकायत भी नहीं की है। महिला ने पुलिस को भी इस मामले में कोई अर्जी नहीं दी है।

महिला की कॉन्फ्रेंस की भनक लगते ही सक्रिय हुई भाजपा :बताया गया कि मंगलवार को महिला की प्रेस कॉन्फ्रेंस लेने की खबर भाजपा को सोमवार रात ही लग गई थी। इसके बाद पहले प्रकाश बजाज के पक्ष में और फिर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक पर लगने वाले आरोपों के खिलाफ मुहिम शुरू करने का फैैसला किया गया।

महिला ने होली मिलन के दिन हुईघटना को कुछ इस तरह बयां किया

किनारे खड़े होकर मुझे बुला रहे थे…

सिर्फ षडयंत्र और कुछ नहीं कानूनी कार्रवाई करूंग

You May Also Like