मुंगेली.छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा जिला इकाई का गठन किया जा रहा है इसी कड़ी में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारणी के मार्गदर्शन पर मुंगेली जिले के जिलाध्यक्ष के रूप में हेमंत पटेल (प्रधान संपादक, RJ रमझाझर) की नियुक्ति की गई है बीते रविवार को जिलाध्यक्ष हेमंत पटेल के नेतृत्व में मुंगेली जिले के सभी सदस्यों की बैठक रखी गई थी जिसमे आगामी 12 जून को पथरिया ब्लाक के डीएवी जरेली मॉडल स्कूल में होने जा रहे प्रोत्साहन सम्मान समारोह कार्यक्रम की रूपरेखा सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई इसके साथ ही इस बैठक में मुख्य रूप से छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला मुंगेली इकाई के अन्य पदों के लिए कुछ नामो को प्रस्तावित किया गया और इन नामो पर प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा स्वीकृति प्रदान करते हुए ईश्वर साहू को उपाध्यक्ष, राजकुमार यादव को महासचिव, पुखराज सिंह को कोषाध्यक्ष, जियाउद्दीन खान को सचिव और लता वर्मा को सहसचिव के रुप में नियुक्त किया गया।जिलाध्यक्ष हेमंत पटेल ने बताया कि जिले के इन नए पदाधिकारियों को संगठन के लिए निष्ठा और मजबूती के साथ एकता बनाए रखने की जवाबदारी के साथ पदभार सौपा गया है।
You May Also Like
ताजी खबरों के लिए बनी प्रेस नेटवर्क ऑफ इंडिया बहुभाषी संवाद समिति..
Ravi Shankar shukla
Comments Off on ताजी खबरों के लिए बनी प्रेस नेटवर्क ऑफ इंडिया बहुभाषी संवाद समिति..