Omg एक्सक्लुसिव-30 सीटों पर गड़बड़ी की आशंका..

रायपुर.छत्तीसगढ़ में चुनाव के संपन्न हो जाने के बाद चारों ओर से कांग्रेस की सरकार बनने की खबर चल रही है, लेकिन भाजपा का स्थानीय और शीर्ष नेतृत्व इस बात को लेकर आश्वस्त हैं चाहे जैसे भी हो छत्तीसगढ़ में वे भगवा सरकार बनाने में सफल हो जाएंगे। सरकार बनाने के लिए भाजपा के लिए काम करने वाले प्रतिबद्ध अफसर एड़ी- चोटी का जोर भी लगा रहे हैं।

बहरहाल यहां ‘OMG news network’ उन 30 सीटों का नाम दे रहा हैं जहां मतगणना के दिन खूब तमाशा होने वाला है। अगर कांग्रेस के लोगों ने यहां अपनी ताकत नहीं झोंकी तो समझिए भाजपा गुणा- भाग में सफल हो जाएगी। वैसे यह बताना लाजमी होगा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कभी भी जनमत से सरकार नहीं बनाई। वर्ष 2003 में भाजपा के सबसे बड़े मददगार वीसी शुक्ल साबित हुए थे।

उनका एक विधायक चुनाव जीत पाया था जबकि अन्य सीटों पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानि एनसीपी ने केवल वोट काटा था। वर्ष 2008 और 2013 के चुनाव में भाजपा को कांग्रेस के किस बड़े नेता से मदद मिलती रही हैं यह बताने की जरूरत नहीं है।

भाजपा के अफसरों ने जिन सीटों पर ही अपना ध्यान खास तौर पर केन्द्रित कर रखा है वह यह है..

खैरागढ़, खुज्जी, भानुप्रतापपुर, अंतागढ, नारायणपुर, कोन्टा, बीजापुर, धमतरी, नगरी- सिहावा, कुरूद, भाटापारा, बिलाईगढ़, पामगढ़, जैजेपुर, जांजगीर-चांपा, भरतपुर- सोनहत, अकलतरा, धरमजयगढ़, लैलूंगा, कुनकुरी, बिलासपुर, कोटा, मरवाही, बिल्हा, बेलतरा, लोरमी, पंडरिया, बेमेतरा, भिलाई नगर और वैशाली नगर।

You May Also Like