ईदमिलादुन्नबी पर निकली रैली..

बिलासपुर – मुस्लिम समुदाय ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया। पर्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने सुबह जूनी लाईन से बाइक जुलूस निकाली वहीं दोपहर को सत्यम चौक से जुलूस निकला।

मुस्लिम समुदाय ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सुबह जूनी लाईन से बाइक रैली निकाली। रैली खपरगंज, मध्यनगरी चौक, मसानगंज,अग्रेसन चौक, मगरपारा चौक, कब्रिस्तान रोड, भारत श्रीकांत वर्मा चौक, लिंक रोड, इंदिरा गांधी चौक, तारबाहर गिरिजा चौक, बारह खोली,रेल्वे आटो स्टैण्ड, बुधवारी बाजार, तोरवा चौक, गांधी चौक, जूना बिलासपुर, आदि स्थानों से होते हुए शहर भ्रमण किया। इसके बाद ईदगाह चौक होते हुए वापस जूनी लाईन पहुंचे और यहां पर रैली समाप्त हुई।

बाइक रैली के दौरान मुख्य मार्गों पर पुलिसबल तैनात थी। जो यातायात को दुरूस्त कर रहे थे। रैली के आगे यातायात पुलिस की गाड़ी थी जो वाहन चालकों को रैली की जानकारी दे रहे थे इससे कई लोग मार्ग परिवर्तित कर अपने गंतव्य की ओर गए।

इसके बाद दोपहर को सत्यम चौक से रैली निकाली गई जो लिंक रोड, तारबहार गांधी चौक, जूना बिलासपुर , मनोहर टॉकीज, गोलबाजार, और नेहरू चौक से लिंक रोड होते हुए ईदगाह चौक पहुंची।

रैली के दौरान पुलिस प्रशासन ने कड़ाई थी और तीन पहिया वाहन चालकों पर नजर रखे हुए थे। पर्व में शांति समिति और जिला प्रशासन ने समाज के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की थी। जिला प्रशासन ने शांति व्यवस्था के लिए तहसीलदार डीएस उइके, एनपी गबेल,अतिरिक्त तहसीलदार , नायब तहसीलदार राजकुमार साहू और श्वेता यादव की ड्युटी लगाई थी। थी । प्रशासन ने डीजे पर भी रोक लगाई थी जिससे रैली में डीजे दिखाई नही पड़ा। वहीं दोपहर की रैली को ध्यान में रखते हुए वन वे ट्रैफिक की व्यवस्था की थी।

You May Also Like